जयपुर

कोटा के एक हॉस्टल में हुआ गैस सिलेंडर में विस्फोट

कोटा शहर के गोबरिया बावड़ी इलाके में सोमवार की रात एक हॉस्टल में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और चारो तरफ आग फैल गईं।
less than 1 minute read
Apr 02, 2019
fire news
fire news

कोटा। कोटा एजुकेशन सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के गोबरिया बावड़ी इलाके में रात करीब 8.30 बजे चार मंजिला हॉस्टल में खाना बनाते समय दो गैस सिलेंडरों में आग लग गई। उनमें से एक सिलेंडर मे विस्फोट हो गया। सिलेंडर के फटने का धमाका सुनने और हॉस्टल में फैली आग की लपटों को देखकर इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। हॉस्टल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, आग का गोला यूं दूर से आसमान में दिखाई दिया। शुक्र रहा, कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गैस सिलेंडर फटने की सूचना पर तत्काल मौके पर श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन से दो -तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलों ने भीषण आग पर काबू पा लिया।

गौरतलब है कि जिस समय हॉस्टल में आग लगी, उस वक्त हॉस्टल में 40- 45 कोचिंग स्टूडेंट्स मौजूद थे। स्टूडेंट्स जान बचाकर हॉस्टल से बाहर भागे. सूत्रों के मुताबिक हॉस्टल की छत पर मेस संचालित होता है, जिसमें खाना बन रहा था। तभी गैस सिलेंडर तेल की कड़ाही में गिर गया, उसके पाइप ने गर्म तेल के कारण आग पकड़ ली। साथ एक ओर सिलेंडर से आग पकड़ ली। देखते ही देखते एक सिलेंडर फट गया। बाद में मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दूसरे गैस सिलेंडर पर पानी डालते हुए ठंडा किया। आग से हॉस्टल का पूरा मेस जलकर राख हो गया। आधे से पौने घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

Published on:
02 Apr 2019 11:14 pm