जयपुर

सेवा व अनुशासन का दिया संदेश

Jul 23, 2026
Rajasthan

एनएसएस अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन

लालसोट. राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में एनएसएस की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य सुभाष पहाड़िया ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज को समझने, चुनौतियों का सामना करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता सहायक आचार्य राम भरोसी बैरवा और जितेंद्र बैरवा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सेवा भावना, अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच को छात्र जीवन की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में पीएम मीना, एचके सिंह, हनुमान प्रसाद मीणा, लोकेश कुमार मीना, प्रिया भारती शर्मा, कान्ता मीना, नेहा राघव, गायत्री पांडिया एवं छाया गुर्जर सहित संकाय सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किए।(नि.प्र.)

लालसोट. अभिमुखीकरण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते वक्ता।

Updated on:
23 Jul 2026 06:01 am
Published on:
23 Jul 2026 06:01 am