23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

करौली. दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य सांसदों के साथ पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करौली के अध्यक्ष रामगोपाल माली के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पीएम मोदी का पुतला लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के अहंकार में तानाशाही रवैया अपना रही है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रक्षीलाल बैरवा, प्रो. विश्राम बैरवा, जिला कोषाध्यक्ष, जिला महासचिव अबरार काजी, विशंभर दयाल शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव उदय सिंह जाटव, रमेश गुर्जर एडवोकेट, पूर्व पार्षद मजीद खान, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, मोहन सिंह गुर्जर, राजू, इंद्राज जाटव, संदीप डागर, अफजाल कुरैशी, लक्ष्मीचंद मीणा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



-

करौली. कलक्ट्री सर्किल पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता।