23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समेल के अद्वैत आश्रम में प्रतिमा स्थापना

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

लालसोट. उपखंड के समेल गांव स्थित अद्वैत संन्यास आश्रम में बुधवार को मीन भगवान आदिवासी सेवा संस्थान के तत्वावधान में संत निर्मल गिरी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित संत प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति के बाद संत निर्मल गिरी महाराज की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
मुख्य अतिथि संत नित्यानंद गिरी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में संत-महात्माओं ने धर्म, संस्कृति, संस्कार और मानव सेवा का संदेश देते हुए समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य यज्ञ के प्रधान कुंड की बोली रेवड़ पटेल के नाम रही।
आयोजन के तहत महाभंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। महाभंडारे में उपयोग की गई संपूर्ण शक्कर मंडालिया निवासी भामाशाह केदारमल मीणा ने उपलब्ध कराई। संस्थान अध्यक्ष हरकेश मीणा एवं कोषाध्यक्ष लल्लूराम मीणा ने बताया कि समेल, गुर्जरहेड़ा, गुमानपुरा, भोज्याडा, दौलतपुरा, रूपपुरा, होदायली सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन की सफलता में ग्रामीणों, भामाशाहों और स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा। (नि.प्र.)

लालसोट. समेल गांव स्थित अद्वैत संन्यास आश्रम पर प्रतिमा स्थापना महोत्सव के मौके पर मौजूद संत गण एवं श्रद्धालु।