जयपुर

खाटूश्याम जी में पुलिस और आम पब्लिक में हुई हाथापाई, SHO ने युवक का कॉलर पकड़कर सड़क पर पटका

खाटूश्यामजी लक्खी मेले की तैयारियों के दौरान गेट लगाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। इस दौरान SHO द्वारा युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2026, 3:46 PM IST
Feature image
वायरल वीडियों से ली गई तस्वीर

सीकर। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे एक युवक को कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर पटकते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धक्का दिया गया। वीडियो में पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच हाथापाई साफ दिखाई दे रही है, जिस पर लोग पुलिस के इस व्यवहार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाटूश्यामजी जैसे पवित्र स्थल पर पुलिस को संयमित व्यवहार करना चाहिए था।

गेट लगाने पर शुरू हुआ विवाद

यह मामला खाटू कस्बे के मोदी चौक मार्ग का है, जहां आने वाले फाल्गुन लक्खी मेला 2026 की तैयारियों के तहत भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन लोहे के बड़े गेट लगाने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गेटों के कारण कॉलोनियों के रास्ते बंद हो जाते हैं और लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में भारी परेशानी होती है।

एक युवक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मोदी चौक क्षेत्र की कॉलोनी में करीब 150 से अधिक परिवार रहते हैं। मेला शुरू होते ही हर साल अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी जाती है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक जाती है। अब स्थायी लोहे के गेट लगाए जाने का शांतिपूर्ण विरोध किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान पुलिस और लोगों के बीच विवाद बढ़ गया।

SHO ने गाली-गलौच के आरोप लगाए

SHO पवन कुमार चौबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस लोगों से शांतिपूर्ण बातचीत कर रही थी, लेकिन कुछ युवकों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और हाथापाई की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे

लोगों ने स्थानीय नेता गजानंद कुमावत को जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गलत बताते हुए SHO पवन कुमार चौबे की उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात कही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को यहां लोहे का गेट नहीं लगने का आश्वाशन भी दिया है।

Updated on:
10 Feb 2026, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?