जयपुर

सड़क पार कर रही थी महिला, तभी बेकाबू डंपर ने लिया चपेट में और ले गया घसीटता हुआ…

रोड क्रॉस कर रही एक महिला को आज सुबह डंपर ने कुचल दिया।

less than 1 minute read
Jul 15, 2024

जयपुर। रोड क्रॉस कर रही एक महिला को आज सुबह डंपर ने कुचल दिया। इसके बाद भी चालक ने डंपर को नहीं रोका और कुचलता हुआ महिला को ले गया। हादसे में पूरी सड़क खून से लथपथ हो गई। इधर, मौके पर कुछ लोगों ने जब यह हादसा देखा तो वह एक बारगी दहशत में आ गए। लेकिन बाद में ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया। लेकिन चालक ने डंपर को नहीं रोका और दौड़ा ले गया। यह दर्दनाक हादसा आज सुबह बांसवाड़ा जिले में हुआ। सूचना मिलने पर अरथूना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में रखवाया है। पुलिस की ओर से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि अरथूना इलाके में आज सुबह यह एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है। यह महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। महिला कौन है, अभी इसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें है। वहीं सामने आ रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपर के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रहीं है।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह जो वाहन इस रोड से गुजरे है। उनके बारे में जानकारी लेने के प्रयास कर रहे है। ताकी यह मालुम चल सके कि किस वाहन की वजह से यह हादसा हुआ है। इधर, आस पास के गांवों व पुलिस थानों में महिला की शिनाख्त को लेकर पुलिस टीमें प्रयास कर रहीं है। महिला का शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द करेगी।

Published on:
15 Jul 2024 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर