जयपुर

Today’s Horoscope – इनका स्मरण कर शुरु करें, आज पूरे होंगे सभी काम

9 मार्च का दिन शुभ योगों से भरा है। सोमवार को धृति, ध्वज नाम के शुभ योगों के साथ अन्य ग्रहों की स्थिति भी शुभदायक रहेगी। इसका पूरा लाभ उठाएं।
2 min read
Mar 09, 2020
Aaj Ka Rashifal 9 March 2020
Aaj Ka Rashifal 9 March 2020

जयपुर।
9 मार्च का दिन शुभ योगों से भरा है। सोमवार को धृति, ध्वज नाम के शुभ योगों के साथ अन्य ग्रहों की स्थिति भी शुभदायक रहेगी। इसका पूरा लाभ उठाएं। सुबह स्नान के बाद शिव और विष्णुजी का स्मरण करें और काम पर जुट जाएं।

मेष- धन कमाने के लिए बेहतर दिन हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में भी धनलाभ के योग रहेंगे पर नौकरी में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। शुभ अंक: 7
वृष- य़ात्राएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी, साथी से बातचीत कम करें।
व्यवसाय में धनलाभ के योग हैं। शुभ अंक: 9
मिथुन- क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि परिवार में कलह हो सकती है। प्रेम तथा दांपत्य जीवन अच्छे बने रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शुभ अंक: 2
कर्क- आज ज्यादा मेहनत करें। क्षमताओं का पूरा उपयोग करें जिससे दिन अच्छा बनेगा। प्यार के लिए अनुकूल स्थिति है। व्यवसाय में अधिक लाभ होने की संभावना रहेगी। शुभ अंक: 4
सिंह- हर मामले में आगे बढ़ने के योग हैं। घर में आनंद रहेगा| व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभ अंक: 3
कन्या- कड़ी मेहनत करें तो लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम होंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन अनुकूल हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शुभ अंक: 6
तुला- परिवार के सदस्यों को समय दें। कार्यों में सफलता मिलेगी, प्रेम अथवा वैवाहिक साथी के साथ यात्रा की संभावना है। व्यवसाय अनुकूल स्थिति में है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के योग हैं। शुभ अंक: 2
वृश्चिक- परिजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसे का अपव्यय करने से बचें। क्रोध पर संयम रखें। प्रेम, वैवाहिक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में अच्छा परिणाम मिलेगा। शुभ अंक: 7
धनु- यात्रा का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज काम पर ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा करनी होगी। लव लाइफ में सफलता प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक: 8
मकर- पारिवारिक, सामाजिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा का योग है। शुभ अंक: 1
कुंभ- घर में मांगलिक प्रसंग का अवसर आ सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रेमी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शुभ अंक: 7
मीन- भाग्य की कृपादृष्टि रहेगी, इसका लाभ उठाएं। धन प्राप्ति के योग रहेंगे,जीवनसाथी से आपका रिश्ता मजबूत होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, इससे कारोबार में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। शुभ अंक: 3


Rashifal 2020

Published on:
09 Mar 2020 07:51 am