जयपुर

पनियाला थाना पुलिस की कार्रवाई : फायरिंग, तोड़-फोड़ और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पनियाला थाना पुलिस ने फायरिंग, वाहन तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Mar 21, 2025

- दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया

जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पनियाला थाना पुलिस ने फायरिंग, वाहन तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निकट सुपरविजन और वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क के निर्देशन में थानाधिकारी मोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना तंत्र और तकनीकी साधनों का उपयोग कर आरोपियों सुनिल उर्फ नत्थू पुत्र देवकरण गुर्जर (22 वर्ष ) निवासी बिंजाहेड़ा, थाना पनियाला जिला कोटपूतली-बहरोड़ व मोहित पुत्र अनिल कुमार यादव (20 वर्ष ) निवासी बेरावास, थाना सदर महेंद्रगढ़ हरियाणा को दबोच लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल लखन सिंह की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Published on:
21 Mar 2025 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर