जयपुर

राजस्थान में महंगे होटल-गेस्ट हाउस से मिलेगी निजात, आम आदमी को भी मिलेंगे सस्ते मैरिज हॉल; यहां किफायती रेट में हो जाएगी बुकिंग

Rajasthan Budget Wedding: पर्यटन निगम सस्ती दरों पर जन्मदिन, सगाई समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए आमजन को उपलब्ध कराएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 12:18 PM IST
Affordable Wedding Venues and Event Halls in Rajasthan
Demo Image

जयपुर। जन्मदिन या सगाई समारोह के लिए किसी होटल में कुछ घंटों के लिए लाखों रुपए के किराए पर हॉल बुक कराना आम आदमी के लिए मुश्किल होता है। लेकिन अब पर्यटन निगम के होटल गणगौर में 200 लोगों के बैठने की क्षमता वाला हॉल तैयार हो चुका है।

पर्यटन निगम अगले सप्ताह से इस हॉल को सस्ती दरों पर जन्मदिन, सगाई समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए आमजन को उपलब्ध कराएगा। बताया जा रहा है कि हॉल को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए तीन पैकेज तैयार किए गए हैं। इनमें जन्मदिन और सगाई समारोह के लिए शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सरकारी बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर देने के पैकेज शामिल हैं।

पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक, सुषमा अरोड़ा ने बताया कि आमजन को कम से कम दरों पर हॉल बुकिंग की सुविधा मिले, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो दरें तय करेगी। निगम अन्य होटलों से भी किराए को लेकर फीडबैक ले रहा है।

Updated on:
2 Jan 2025, 12:18 PM IST
Published on: