जयपुर

गोविंद देवजी मंदिर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन, हरिद्वार से आई विशेष सामग्री से दी गई आहुतियां

गायत्री महायज्ञ में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की भी विशेष प्रार्थना की गई। शांति कुंज हरिद्वार से मंगाई गई विशेष सामग्री की आहुतियां दी गईं।

2 min read
Jun 15, 2025
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक के बाद रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को गोविंद देवजी मंदिर परिसर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद की ओर से पर्यावरण संवर्धन गायत्री महायज्ञ रखा गया, जिसका मुख्य संदेश हरियाली, शांति और जनजागृति था।

मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद ने किया, साथ ही गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरंभ सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विशेष सामग्री से दी गई आहुतियां

गायत्री मां, श्री गोविंद देव जी सहित गुरु परंपरा का विधिपूर्वक पूजन किया गया, साथ ही शांति कुंज हरिद्वार से मंगाई गई विशेष सामग्री की आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हरियाली, शांति, स्वास्थ्य, जनचेतना और एकजुटता की भावना का संदेश दिया। साथ ही पेड़ों की सुरक्षा, उनके पालन-पोषण और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

विमान हादसे को लेकर की गई प्रार्थना

गायत्री महायज्ञ में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की भी विशेष प्रार्थना की गई थी। कार्यक्रम में परिषद चेयरमैन राहुल द्विवेदी, राजस्थान संयोजक कुलदीप सुरोलिया, साथ ही प्रवीण शर्मा, मनीष गुप्ता, मनीष वर्मा, साहिल शर्मा, जस्सी सिंह, माल सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने शिरकत की।

फलदार पेड़ लगाने पर जोर

संयोजक अशोक कुमार शर्मा ने कार्यक्रम दौरान औषधियुक्त, फलदार और छायादार पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालने हुए अधिक पौधरोपण का आह्वान किया। साथ ही हर व्यक्ति को हरियाली फैलाकर पर्यावरण सुरक्षा का भागीदार बनने की प्रेरणा दी।

वितरित किए गए औषधीय पौधे

परिषद की ओर से हरियाली का संदेश फैलाने के लिए औषधीय पौधे भी वितरित किए गए। साथ ही पक्षियों की सुरक्षा के लिए घरौंदे (नेस्ट बॉक्स) और चारा पात्र भी लोगों को दिए गए, जिसका मुख्य लक्ष्य पर्यावरण मित्र अभियान को गति प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दस शख्सियतें भी सम्मानित की गईं।

वितरित किए जाएंगे मुफ्त पौधे

परिषद अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने घोषणा किया किया है कि आने वाली बारिश में जयपुरवासियों को नि:शुल्क पौधे भी दिए जाएंगे, ताकि हर व्यक्ति हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम का हिस्सा बन सके।

Published on:
15 Jun 2025 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर