जयपुर

सभी राजनीतिक दल समय सीमा में दें अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों को अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा व निर्वाचन व्यय विवरण निर्धारित समय सीमा में दाखिल करने का आग्रह किया है।
less than 1 minute read
• •
Dec 18, 2023
rajasthan_election_2023_
rajasthan_election_2023_

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी राजनीतिक दलों को अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा व निर्वाचन व्यय विवरण निर्धारित समय सीमा में दाखिल करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि
अंशदान रिपोर्ट 30 सितंबर या सीबीडीटी की ओर से आईटीआर भरने की बढ़ायी गई अंतिम तारीख तक, अंकेक्षित वार्षिक लेखा आईटीआर भरने की अंतिम तारीख से 1 महीने तक एवं निर्वाचन व्यय विवरण की आंशिक रिपोर्ट परिणाम जारी होने के 30 दिवस के अंदर जबकि निर्वाचन व्यय विवरण की अंतिम रिपोर्ट विधानसभा चुनाव परिणाम जारी होने के 75 दिवस के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये पालना रिपोर्ट ऑफ लाइन के बजाय ऑनलाइऩ दाखिल करने के लिए सिस्टम आईईएमस पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के संबंध में https://ceorajasthan.nic.in/ वेबसाइट पर भी विस्तार से बताया गया है। सोमवार को सचिवालय स्थित कॉनफ्रेंस हॉल में आईईएमएस पोर्टल की हैंडस् ऑन ट्रेनिंग दी गयी। राजनीतिक दलों को इस संबंध में सहायता के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गयी है, जिसका विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बैठक में निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं विभिन्न पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Published on:
18 Dec 2023 05:20 pm