जयपुर

अमेजन ने की किड्स कार्निवाल की घोषणा

14 से शुरू होगा और 18 जुलाई तक चलेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 12:41 AM IST
jaipur
अमेजन ने की किड्स कार्निवाल की घोषणा

बेंगलुरु. अमेजन ने 'किड्स कार्निवाल की घोषणा की है। यह एक ऐसा स्टोर है जिसे टॉयज, बोर्ड गेस, बुक्स, परिधान आदि जैसे उत्पादों की विस्तृत शृंखला पर ऑफर्स और डील्स के साथ घर पर सुरक्षित रहते हुए आराम से बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेषरूप से तैयार किया गया है। उपभोक्ता शीर्ष ब्रांड्स जैसे पैपर्स, लवलैप, मामा अर्थ, यूएसपी, किड्स, निनटेंडो, युनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन आदि के बेबी उत्पाद, फैशन, स्कूल सामग्री और अन्य पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स हासिल कर सकते हैं। किड्स कार्निवाल 14 से शुरू होगा और 18 जुलाई तक चलेगा। उपभोक्ता अमेजन शॉपिंग एप पर अलेक्जा का उपयोग कर किड्स कार्निवाल स्टोर तक पहुंचने के लिए कस्टम वॉइस नेवीगेशन का भी उपयोग कर सकते हैं। यूजर्स को एप पर माइक आइकन को टैप करना होगा और बोलना होगा अलेक्‍जा, किड्स कार्निवाल पर चलो और उपभोक्‍ता सीधे स्‍टोर पर लैंड कर सकेंगे। यहां प्रतिभागी विक्रेताओं की ओर से ऑफर्स और डील्‍स के साथ कुछ उत्‍पाद हैं, जिन्‍हें उपभोक्‍ता किड्स कार्निवाल से चुन सकते हैं।

Published on: