जयपुर

Rajasthan : अमित शाह ने एक घंटे सीएम भजनलाल से बंद कमरे में की चर्चा, राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना हुई तेज!

Rajasthan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम आवास में साढ़े तीन घंटे रहे। एक घंटे मुख्यमंत्री भजनलाल से बंद कमरे में चर्चा की। सियासी नब्ज टटोली। साथ ही संगठन-सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इस फीडबैक कार्यक्रम से राजस्थान में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रियों के रिक्त पदों को भरने को लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को भी बल मिला है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2026, 10:11 AM IST
Amit Shah CM Bhajanlal closed-door meeting for an hour Will there be a Rajasthan cabinet reshuffle now
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

Rajasthan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा भाजपा संगठन और राज्य सरकार दोनों के लिहाज से खास रहा। दोपहर के कार्यक्रम में जहां उन्होंने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया, वहीं शाम को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर राजनीतिक हालात की नब्ज टटोली।

पुलिस अकादमी में हुए कार्यक्रम के बाद अमित शाह करीब साढ़े तीन घंटे मुख्यमंत्री आवास पर रहे। इस दौरान सभी नेताओं के साथ सामूहिक मंथन हुआ, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अमित शाह के बीच करीब एक घंटे अलग से चर्चा हुई।

मारवाड़ी वोटर्स की भूमिका पर लिया फीडबैक

निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अमित शाह पुलिस अकादमी से सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे चली बैठकों में उन्होंने एसआइआर, आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के साथ ही विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित चुनावों में मारवाड़ी वोटर्स की भूमिका को लेकर फीडबैक लिया।

बेहतर ढंग से काम करने का संदेश

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, राज्यवर्धन राठौड़, मदन दिलावर, हीरालाल नागर, मंजू बाघमार, झाबर सिंह खर्रा, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित कई नेताओं से चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने सरकार को बेहतर ढंग से काम करने का संदेश दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद रहे। अमित शाह और पीयूष गोयल यहीं से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े। रात आठ बजे के बाद दोनों रवाना हुए।

पीयूष गोयल मुंबई और अमित शाह तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना हुए। अमित शाह के इस फीडबैक कार्यक्रम से प्रदेश में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रियों के रिक्त पदों को भरने को लेकर मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को भी बल मिला है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
11 Jan 2026, 10:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा