जयपुर

गजेंद्र सिंह शेखावत के आवास पर आज अमित शाह की बैठक, हो सकते हैं ये अहम फैसले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah आज गुरुवार को गहन चर्चा करेंगे...
less than 1 minute read
Jan 03, 2019
Gajendra Singh

जयपुर।

राजस्थान के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah आज गुरुवार को गहन चर्चा करेंगे। बैठक केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के घर गुरुवार रात लगभग 8.30 बजे से होगी। बैठक में हाल ही में चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक 2019 को लेकर राजस्थान की सभी 25 सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन कैसा हो तथा वर्तमान सांसदों को अपने क्षेत्र में वर्तमान राजस्थान सरकार की नीतियों उनके कामों को लेकर कैसे खेलना है, इस पर भी बातचीत हो सकती है। शाह सांसदों को सोशल मीडिया के जरिए एवं अपने अपने क्षेत्र के लोगों से छोटे-छोटे समूहों में लगातार जनसंपर्क करने की भी बात करेंगे। साथ ही किसानों एवं लघु उद्योग तथा पर्यटन से जुड़ी केंद्र की योजनाओं को इन व्यवसायों से जुड़े लोगों तक पहुंचाने का तरीका सांसदों को बताया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर...

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 11—12 जनवरी को दिल्ली में होने जा रही है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और शीर्ष नेता राजस्थान में विधान सभा चुनाव 2018 (Rajasthan Election 2019) में पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे और साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए पार्टी के नेताओं को तैयारियों का रोडमैप भी देंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) समेत प्रदेश भाजपा के 300 से ज्यादा नेता शामिल होंगें।

Published on:
03 Jan 2019 10:29 am