जयपुर

इस राज्य में विधान सभा चुनाव से पहले अमित शाह छेडेंगे सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम

इस राज्य में विधान सभा चुनाव से पहले अमित शाह छेडेंगे सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम
2 min read
Jul 14, 2018
BJP Social Media
BJP Social Media

इस राज्य में विधान सभा चुनाव से पहले अमित शाह छेडेंगे सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम

जयपुर।
राजस्थान में विधान सभा चुनाव शुरू होने से ही प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया पर संग्राम शुरू करने तैयारी कर रही है। इसके लिए 21 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक में आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा आईटी सैल की ओर से तैयार किए गए 6 हजा से ज्यादा सोशल मीडिया वॉलेंटियर से रूबरू होकर सोशल मीडिया पर विधान सभा चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं, पार्टी की रीति नीतियों को किस तरह प्रचारित किया जाएग इसके गुर सिखाएंगे।

यह सोशयल मीडिया मीट साढे तीन घंटे तक चलेगी और वालेंटियर को पहले सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेंगी। शाह का मानना है कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2018 और आम चुनाव 2019 के परिणाम सोशल मीडिया ही काफी हद तक तय करेगा। वहीं अमित शाह के 21 जुलाई को जयपुर दौरे केा लेकर शहर भाजपा से लेकर प्रदेश भाजप तक सभी नेता तैयारियों में जुटे है। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यायल में दिन भर मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा आईटी सैल से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी राज्यों का दौरा कर रहे है। हाल ही में बिहार के दौरे पर उन्होंने पटना में सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया और वह काफी हद तक सफल रहा।

अब पटना की तर्ज पर अमित शाह 21 जुलाई को जयपुर में प्रदेश भाजपा के आईटी वालेंटियर्स से रूबरू होने के लिए सोशल मीडिया मीट का आयोजन कर रहे है। भाजपा आइटी सैल के अनुसार अमित शाह प्रदेश भाजपा के आईटी विभाग द्वारा तैयार 6 हजार वालेंटियर्स से रूबरू होंगे। यह मीट दो सत्रों में होगी और लगभग साढे तीन घंटे तक चलेगी। मीट के पहले सत्र को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेंगी और समापन सत्र को अमित शाह संबोधित करेंगे।

Published on:
14 Jul 2018 12:14 pm