अहमदाबाद की रथयात्रा के लिए बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। गुजरात पुलिस के 14 हजार जवान, स्टेट रिजर्व पुलिस की 22 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 25 कंपनियां इस रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। रथयात्रा के 15 किमी लम्बे रूट पर पहली बार इजराइली हीलियम बैलून लगाए गए हैं।सीसीटीवी से यात्रा पर नजर रखी जा रही है। इस रथयात्रा की सुरक्षा के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बीमा भी किया गया है।