6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह जयपुर में करेंगे ये बडा काम,भाजपा की सोशल मीडिया टीम हो जाए सावधान

भाजपा देगी सोशल मीडिया टीम को प्रशिक्षण, शाह सिखाएंगे गुर - 21 को अमित शाह के जयपुर दौरे पर होगा विशेष प्रशिक्षण- राजमंदिर में हो सकती है ट्रेनिंग - हर जिले से जयपुर बुलाई जाएगी टीम
2 min read
Google source verification
Amit Shah

जयपुर. चुनावी मोड में आई भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए भाजपा हर जिले से सोशल मीडिया का काम संभालने वालों को जयपुर बुला रही है। यहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोशल मीडिया उन्हें चुनावी गुर सिखाएंगे। मोटे तौर पर यह प्रशिक्षण राजमंदिर में रखने की तैयारियां चल रही हैं। जगह में बदलाव हो सकता है लेकिन प्रशिक्षण तय कर दिया गया है। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को जयपुर बुलाया जा रहा है।

भाजपा २०१४ से ही फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी चुनाव लड़ रही है। इसे भाजना ने अपने हित में माना है। इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद जितने भी चुनाव हुए, हर राज्य में भाजपा की सोशल मीडिया टीम का चुनाव में बड़ा योगदान रहा है। भाजपा राजस्थान में भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को बड़े स्तर पर इस्तेमाल करना चाहती है। सोशल मीडिया की एक टीम जयपुर में काफी पहले से सक्रिय है और भाजपा के लिए काम कर रही है। अब इस प्लेटफार्म को विधानसभा स्तर तक फैलाया जा रहा है।
------------------------------

नमो एेप कार्यशाला आज
भाजपा के नमो ऐप प्रदेश संयोजक जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नमो ऐप की कार्यशाला सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर होगी। इसमें 200 विधानसभा क्षेत्रों के नमो ऐप प्रभारी शामिल होंगे। कार्यशाला को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर सम्बोधित करेंगे। नमो ऐप के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2500 युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। मण्डल स्तर पर प्रमुख तय कर प्रदेशभर में 1500 युवाओं की टीम बनाई जाएगी, जो विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव तक कार्य करेगी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

------------------------------
जगह-जगह होगा शाह का स्वागत

अमित शाह का २१ जुलाई को जयपुर आने का कार्यक्रम है। उनका एयरपोर्ट से कार्यसमिति स्थल तक कई जगह अभिनन्दन किया जाएगा। भाजपा के झण्डे, बैनर, होर्डिंग लगाए जाएंगे, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग