जयपुर

Rajasthan News : गोवंश को नहीं कहा जाएगा आवारा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सदन में की घोषणा

Rajasthan Vidhan Sabha : राजस्थान विधानसभा में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने घोषणा किया कि गोवंश को आवारा नहीं कहा जाएगा।
3 min read
Animal Husbandry Minister Joraram Kumawat Announced in Rajasthan House Govansh will not be Called Stray Awara
Rajasthan News : गोवंश को नहीं कहा जाएगा आवारा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सदन में की घोषणा

Rajasthan Vidhan Sabha : पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अनुदान मांगों पर जवाब के दौरान कहा कि आगे से गोवंश को आवारा नहीं कहा जाएगा। सभी जगह उनके लिए बेसहारा और निराश्रित शब्द का प्रयोग किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गोवंश आवारा नहीं हो सकते हैं। इसकी आज मैं सदन में घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने भी गोवंश को आवारा कहने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। मंत्री ने जैसलमेर की गोशालाओं में भ्रष्टाचार के मामलों पर कहा कि इसकी जांच एसीबी से कराएंगे। शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने जैसलमेर की गोशालाओं में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। दरअसल सत्तापक्ष के विधायकों की ओर से ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि जैसलमेर में पूर्व मंत्री सालेह मोहमद के करीबियों की गोशालाएं हैं। इन गोशालाओं में पूर्ववर्ती सरकार के समय अनुदान के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।

नाराज विपक्ष ने जवाब का बहिष्कार

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने पशुपालन और डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के जवाब का बहिष्कार कर दिया। दरअसल जब मंत्री अनुदान मांगों पर जवाब दे रहे थे तभी कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि मंत्री जवाब में किताब लेकर पढ़ रहे हैं, जवाब कभी भी देखकर नहीं दिया जाता है। हम भी मंत्री रहे हैं, केवल बिंदु देखे जाते हैं, लेकिन यहां तो मंत्री किताब लेकर पढ़ रहे हैं। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में बहस हो गई। इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आपकी नेता सोनिया गांधी आज भी देखकर पढ़ती हैं। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने मंत्री के जवाब का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें -

गाय, मंदिर जीर्णोद्धार और आयुर्वेद मुद्दे पर दिनभर हुई बहस

विधानसभा में बुधवार को गाय, मंदिर जीर्णोद्धार और आयुर्वेद को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने को लेकर दिनभर बहस चली। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक काम करने की बात कही। अधिकांश सदस्यों ने सुझाव दिया कि गायों के संरक्षण के लिए गोशालाओं का अनुदान बढ़ाने के साथ ही गोपालक किसानों को भी अनुदान दिया जाए। अनुदान मिलेगा तो गाय सड़क पर घूमती नहीं दिखेगी। कांग्रेस के गणेश घोघरा ने अयोध्या राम मंदिर की छत टपकने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।

कांग्रेस के हाकम अली ने कहा, गाय का सभी करते हैं सम्मान

भाजपा सदस्य प्रतापपुरी ने गोशालाओं के साथ गोपालकों को भी अनुदान की मांग रखी। जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा वोटों के लिए नहीं जनभावना को देखते हुए मंदिर निर्माण की बात करती है। भाजपा की दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि छोटे स्तर पर डेयरियों के संचालन को बढ़ावा दिया जाए। मुकेश भाकर, जेठानंद, संदीप शर्मा और बालकनाथ ने भी गाय संरक्षण, मंदिर और आयुर्वेद पर बात रखी। कांग्रेस के हाकम अली ने कहा कि गाय का सभी सम्मान करते हैं। उनके समाज के लोग न तो गाय काटते न ही मांस खाते। यदि गाय काटने की खबर लग जाए तो उसकी खैर नहीं।

मोक्ष कलश यात्रा के लिए अशोक गहलोत को मंत्री ने दिया धन्यवाद

देवस्थान विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए मंत्री जोराराम ने मोक्ष कलश यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। जोराराम ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने अस्थि कलश हरिद्वार भेजने के लिए मोक्ष कलश यात्रा शुरू की थी। जिसके लिए मैं अशोक गहलोत को धन्यवाद देता हूं। अस्थि कलश के साथ एक व्यक्ति को मुफ्त में बसों से हरिद्वार तक यात्रा कराई जाती है। अब तक इसमें 1 लाख 73 हजार 373 यात्रियों को यात्रा कराई है। जिस पर 12.76 करोड़ की राशि खर्च हुई है।

गाय को राष्ट्रीय पशु का मिले दर्जा

कांग्रेस के राजेन्द्र पारीक ने आयुर्वेद के संरक्षण और गायों के महत्व को बताया। बाबूसिंह ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की बात कही। श्रवण कुमार ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को अपनी डिग्री के प्रति गर्व होना चाहिए। आज आयुर्वेद अस्पतालों में दवाइयां तक नहीं हैं। गोपाल शर्मा ने इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड के सात सदस्यों की नियुक्ति करने का मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
25 Jul 2024 01:42 pm
Published on:
25 Jul 2024 01:42 pm
Also Read
View All
Jaipur Land Dispute: जमवारामगढ़ में जमीनी विवाद की वजह से चले लाठी-डंडे, खेत में बुआई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी