समेल के अद्वैत आश्रम में प्रतिमा स्थापना
Also Read
View All 
टोंक. श्रीअन्नपूर्णा गणेश बालाजी मंदिर प्रन्यास समिति ने 13 एवं 14 सितंबर को होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर बुधवार को संरक्षक कैशवपुरी के सान्निध्य में भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर पधारने का निमंत्रण दिया। समिति संरक्षक कैशवपुरी ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर अन्नपूर्णा गणेश मंदिर परिसर में 13 सितंबर को रात्रि जागरण और 14 सितंबर को छप्पन भोग की झांकी तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा, कोषाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, महामंत्री अनिल चतुर्वेदी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।