अक्टूबर में होगी सेना भर्ती रैली

सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना संजोने वाले झुंझुनूं व चूरू जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार सेना भर्ती रैली अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होगी। वहीं इस बार  ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2015, 5:25 AM IST
Feature image
सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना संजोने वाले झुंझुनूं व चूरू जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार सेना भर्ती रैली अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में होगी। वहीं इस बार ऑनलाइन आवेदन करने होंगे।

इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं में मंगलवार को जिले के ई- मित्र संचालकों को सेना के अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। भारतीय थल सेना की अधिकृत वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in/index.htm पर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर सेना भर्ती से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी।

अक्टूबर में होने वाली रैली भी ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रैली के 45 से 60 दिन पहले शुरू होगी। वेबसाइट पर युवाओं को रैली की समय सारणी भी मिलेगी। वहीं युवाओं को सेना भर्ती की तिथि व अन्य जानकारियां एसएमएस व ई-मेल के द्वारा भी भेजी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने से युवाओं को वे सेना में किस पद पर भर्ती हो सकते हैं, जिसकी जानकारी भी आसानी से मिल पाएगी।

पद व दसवीं कक्षा के प्राप्तांक की जानकारी कम्प्यूटर में दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी को इसकी जानकारी मिल जाएगी। पहले शारीरिक व मेडिकल जांच में सफल होने के बाद कागजात की जांच के दौरान अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिलती थी।

इन पदों पर होगी भर्ती
इस बार सैनिक सामान्य, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों की भर्ती होगी।

नहीं मिलेगा टोकन
इस बार सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को तहसील स्तर पर टोकन नहीं मिलेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सेना भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं को एसएमएस व ई-मेल से सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद युवाओं को अपने प्रवेश-पत्र का प्रिंट लेना होगा और भर्ती रैली में साथ लेकर आना होगा। सेना भर्ती मुख्यालय की ओर से प्रदेश में यह प्रक्रिया झुंझुनूं व चूरू जिले की सेना भर्ती से शुरू की जाएगी।

तीन अक्टूबर से शुरू होगी रैली
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से प्रशासन को तीन अक्टूबर से रैली शुरू करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि लिखित परीक्षा देश में एक साथ होती है। तीन अक्टूबर से रैली शुरू होने पर 25 अक्टूबर को लिखित परीक्षा करवाई जा सकेगी। प्रशासन भी इस तिथि से रैली शुरू करने की सहमति दे चुका है, लेकिन अभी तक इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय को लिखित में आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

इस बार ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन
झुंझुनूं और चूरू जिले की सेना भर्ती रैली अक्टूबर में होगी। इस बार युवाओं को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने होंगे और प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन ही दिए जाएंगे। प्रशासन को तीन अक्टूबर से सेना भर्ती रैली शुरू करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
कर्नल अजय कपिल, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं
Published on: