जयपुर

अशोक गहलोत ने किया खुलासा, इस वजह से राजस्थान में चुनाव हारी कांग्रेस

Ashok Gehlot On Why Congress Lost Election : पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां हर पांच साल में राजस्थान में सरकार बदले के रिवाज को कायम रखते हुए फिर से सत्ता में वापसी की थी, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
2 min read
Jan 06, 2024
Ashok Gehlot
अशोक गहलोत ने किया खुलासा, इस वजह से राजस्थान में चुनाव हारी कांग्रेस

Ashok Gehlot On Why Congress Lost Election : पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां हर पांच साल में राजस्थान में सरकार बदले के रिवाज को कायम रखते हुए फिर से सत्ता में वापसी की थी, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव से पहले गहलोत ने दावा किया था कि उनकी सरकार फिर से रिपीट करेगी, जबकि भाजपा को भरोसा था कि राज्य की जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर देगी और हुआ भी ऐसा।

चुनाव में कांग्रेस को क्यूं हार का सामना करना पड़ा, इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने असली वजह सामने रखी है। जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से रूबरे होते हुए तीन के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी राजस्थान आए थे। भाजपा के इन दिग्गज नेताओं ने प्रचार के दौरान हमारी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया।

चुनाव जीतने के लिए इन नेताओं ने हिंदू-मुस्लिम कर धु्रविकरण किया। साथ ही इन नेताओं ने यह भी झूठ फैलाया कि हमारी सरकार ने उदयपुर में मारे गए कन्हैया लाल के परिवार को हमारी सरकार ने सिर्फ 5 लाख रुपए दिए, जबकि जयपुर में रोज रेज में मारे गए इकबाल के परिजनों को 50 लाख रुपए दिए गए। भाजपा ने चुनावों में मुद्दों पर नहीं, बल्कि सांप्रदायिक धु्रवीकरण कर जीत हासिल की है।

मतदान से पहले सुरेंद्र पाल को मंत्री बनाना गलत
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि करणपुर सीट के लिए होने वाले मतदान से पहले अपने उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टी टी को मंत्री बनाकर आ ंचार सहिता का सीधा उल्लंघन किया। चुनावों में मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाएं हटा ली जाती हैं। जबकि, सत्ताधारी पार्टी ने इसका सीधा उल्लंघन करते हुए प्रत्याशी को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के प्रत्याशी से अधिक मत मिलेंगे।

Published on:
06 Jan 2024 10:32 pm