पोलो टूर्नामेंट के सफल सीजन आयोजित करेंगे और इस खेल को ऐतिहासिक स्तरों तक पहुंचाएंगे।
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अब जयपुर पोलो टीम के साथ मिलकर काम करेगा। ताकि बैंक की नवाचार, उत्कृष्टता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जयपुर के रॉयल पोलो हेरिटेज को आगे बढ़ाया जा सके।
जयपुर के एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि हम प्रसन्न हैं कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जयपुर पोलो टीम के आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर के रूप में हमारे साथ जुड़ा है। यह पार्टनरशिप न केवल उत्कृष्टता के प्रति एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध परंपराओं के प्रति भी समर्पण को प्रकट करती है। एयूएसएफबी का सपोर्ट उनके विजन और समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम जयपुर की धरोहर को वैश्विक मंच पर पुनः प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा कि पोलो, राजाओं का खेल, राजस्थान की समृद्ध धरोहर का अभिन्न हिस्सा रहा है। जो राजसी संरक्षण के दिनों से वीरता, कौशल और खेल भावना को प्रदर्शित करता आ रहा है। एक खेल प्रेमी और राजस्थान में अपनी जड़ें रखने वाले एक स्थायी बैंक के रूप में, हम इस धरोहर को लंबे समय तक पूरी सजीवता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन प्रदान करते हैं। हम मिलकर पोलो टूर्नामेंट के सफल सीजन आयोजित करेंगे और इस खेल को ऐतिहासिक स्तरों तक पहुंचाएंगे।