Rajasthan Weather Update : राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापामन 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर ने पांच दिन राज्य में ऑरेज और रेड अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather Update : प्रदेश में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापामन 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 47.2 डिग्री पर रेकॉर्ड किया गया। 16 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी पांच दिन हीटवेव का असर और तेज रहेगा। वहीं, दिन के तापमान मेें दो डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र जयपुर ने पांच दिन राज्य में ऑरेज और रेड अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। राज्य में जयपुर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अलवर में 31, कोटा मेंं 31.4, जोधपुर में 31.6, डूंगरपुर में 31 और जालोर में 31.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अलवर : 46
जयपुर : 44.9
पिलानी : 47.2
कोटा : 45.7
चित्तौडगढ़ : 45.2
बाड़मेर : 46
जैसलमेर : 45.7
जोधपुर : 45.2
बीकानेर : 45
चूरू : 46.8
गंगानगर : 46.2
अंता : 45.5
डूंगरपुर : 46.2
संगरिया : 45.8
जालोर : 45.7
फतेहपुर : 46.9
करौली : 45.6
यह भी पढ़ें :