
Rajasthan Weather Update : प्रदेश में हीटवेव के कारण गर्मी चरम पर है। हाड़ौती भी इसकी चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी दो दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। 23-24 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री दर्ज होने व तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है। आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान भी औसत से 2-5 डिग्री ऊपर दर्ज होने व कहीं-कहीं उष्ण रात्रि दर्ज होने की संभावना है। इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया।
कोटा शहर में मंगलवार को हीट वेव की चपेट में रहा। सुबह से ही अंगारे बरस रहे। धरा भट्टी की तरह तप रही है। कूलर-पंखे की हवा भी बेअसर हो रही है। शाम ढलने के बावजूद गर्मी कम नहीं हो रही है। गर्म हवा के चलते रातें भी तप रही है। भयंकर गर्मी के कारण अब इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल होने लग गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, कोटा शहर का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।
झालावाड़ जिले में सुबह से ही आग बरस रही है। तपन रात तक चैन नहीं लेने दे रही। मंगलवार को पारे एक डिग्री की छलांग लगाई और 45 डिग्री पर जा पहुंचा। सोमवार शाम को कुछ देर बरसात व आंधी से ऐसा लगा था कि तपन से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन पारा और बढ़ गया।
बारां जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रहा। गर्मी अपने चरम पर है। सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। भीषण गर्मी से दिन में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। बूंदी में भी तेज गर्मी रही।
यह भी पढ़ें :
Published on:
22 May 2024 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
