जयपुर

भजनलाल सरकार का नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल, 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले

-36 जिलों के कलक्टर भी बदले गए, जिनमें 27 पुराने और 9 नए जिलों के कलक्टर भी शामिल, नई सरकार के गठन के बाद ही ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल को लेकर चल रही थी तैयारी
2 min read
Jan 06, 2024
secritrate.jpg

जयपुर। राज्य की भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार देर रात कार्मिक विभाग ने 72 आईएएस अधिकारियों और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन चल रहा था। जानकार सूत्रों की मानें तो नौकरशाओं के तबादलों में मंत्री और विधायकों की पसंद को ध्यान में रखा गया है। भजनलाल सरकार की ओर से ब्यूरोक्रेसी में किए गए पहले बड़े फेरबदल में 36 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं, जिन्हें 27 पुराने जिले और 9 जिलों की कलक्टर भी शामिल है।


हालांकि आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में कोई बड़े चेहरे शामिल नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 36 कलक्टर के तबादलों में भी मंत्रियों की राय को अहमियत दी गई है। जयपुर हैरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगम निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। जयपुर हैरिटेज आयु्क्त राजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में सचिव लगाया गया है। उनकी जगह अभिषेक सुराणा हैरिटेज निगम आयुक्त लगाया गया है। इसी प्रकार जयपुर ग्रेटर में रुक्ष्मणि रियार को आयुक्त लगाया गया है। इससे पहले हनुमानगढ़ कलक्टर के पद पर तैनात थीं। इसके अलावा अजमेर विकास प्राधिकरण , अजमेर नगर निगम, उदयपुर नगj निगम में आयुक्त बदले गए हैं। चूरू कलक्टर रहे सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया गया है।

एपीओ चल रहे पांच अधिकारियों को भी पोस्टिंग
एपीओ चल रहे पांच आईएएस अधिकारियों को भी तबादला सूची के जरिए पोस्टिंग दी गई है। गौरव बुड़ानिया को एसडीएम ब्यावर, रिया डाबी को एसडीएम गिर्वा(उदयपुर), रवि कुमार को एसडीएम भरतपुर, आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ को एसडीएम भीलवाड़ा, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर को एसडीएम अलवर और सालुखे गौरव रविंद्र को एसडीएम माउंट आबू लगाया गया है। इसके अलावा ताराचंद मीणा को अगले आदेशों तक एपीओ रखा गया है।

तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार
सूची में तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उदयपुर के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट को राजस्थान राज्य खान खनिज निगम लिमिटेड उदयपुर का प्रबंध निदेशक, कृषि एवं पंचायती राज विभाग जयपुर के आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भंडारण निगम जयपुर और देवस्थान विभाग जयपुर की आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी को आयुक्त टीएडी उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

27 पुराने और 9 नए जिलों के कलक्टर बदले
27 पुराने जिलों में बारां, बांसवाड़ा, धौलपुर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, अलवर, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सिरोही, सवाईमाधोपुर, दौसा, सीकर, राजसमंद, करौली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद के कलक्टर्स के तबादले किए हैं। नए जिलों में केकड़ी, बालोतरा, फलौदी, अनूपगढ़, बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, गंगापुरसिटी, सलूम्बर, ब्यावर के कलक्टर बदले गए हैं।

वीडियो देखेंः- BHAJAN LAL सरकार में मंत्रियों को मिले विभाग, जानिए किस नेता को मिली क्या जिम्मेदारी ?

Published on:
06 Jan 2024 10:38 pm