जयपुर

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार का अपने ही लोग करेंगे तख्तापलट, डोटासरा के एक बयान से मची सियासी खलबली

Rajasthan News: डोटासरा ने कहा कि घोटालों की फाइलें हमारे पास आ रही हैं। गुजरात के लोगों की कंपनियों को यहां ठेके मिल रहे हैं। ये लोग हमें तो €क्या जेल भेजेंगे, इन्हें ही बेनकाब कर जेल भिजवाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 9:59 AM IST
Rajasthan Politics

Rajasthan News: अडानी समूह पर लगे घोटाले के आरोपों की संयु€त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार पांच साल नहीं चलेगी और भजनलाल सरकार का तख्तापलट करने में उनके अपने ही लोग लगे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चंद उद्योगपतियों का देश की परिसंपत्तियों पर कब्जा करवाने के लिए घोटाले किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने अडानी और सेबी प्रमुख के साथ मिलकर शेयर मार्केट में घोटाला किया है। राहुल गांधी ने जब पूछा कि अडानी के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं तो उनकी संसद सदस्यता छीन ली गई। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर सेबी प्रमुख अडानी शेयर घोटाले की जांच कर रही थी। अब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके और उनके पति का भी अडानी की कंपनियों में निवेश है।

धरने को जयपुर शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के अलावा प्रताप सिंह खाचरियावास, मुरारीलाल मीना, राहुल कस्वां, भजनलाल जाटव, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ
नेता बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, धर्मेन्द्र राठौड़, रफीक खान, अमीन कागजी, हरिमोहन शर्मा, हरेंद्र मिर्धा, मनीष यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

‘गुजरात को मिल रहे अधिक ठेके’

डोटासरा ने कहा कि घोटालों की फाइलें हमारे पास आ रही हैं। गुजरात के लोगों की कंपनियों को यहां ठेके मिल रहे हैं। ये लोग हमें तो €क्या जेल भेजेंगे, इन्हें ही बेनकाब कर जेल भिजवाएंगे। अगले विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार का चीरहरण नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में करेंगे। मुख्यमंत्री कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। मंत्री-विधायक कह रहे हैं कि उनकी चल नहीं रही है।

Updated on:
23 Aug 2024, 9:59 AM IST
Published on: