भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ

रविवार से नगरपालिका क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में अल्प एवं कमजोर वर्ग के लोगों को भी अस्पतालों में भी बेहतर उपचार सुविधा मिलनी शुरु हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2015, 7:18 PM IST
Feature image

/ तखतगढ़. रविवार से नगरपालिका क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में अल्प एवं कमजोर वर्ग के लोगों को भी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधा मिलनी शुरु हो गई है। राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई भामाशाह बीमा योजना के तहत सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में गंभीर रोगों के उपचार कराने की सुविधा मिलेगी। योजना की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। आनलाइन प्रक्रिया को लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कंप्यूटर एक खिड़की लगाई गई है। इसके लिए एक मार्गदर्शक की नियुक्त किया गया है।
प्रभारी डॉ. भरत गौमतीवाल ने बताया कि मरीज के उपचार के 21 दिन बाद सीधे चिकित्सा संस्थान को उपचार का खर्चा प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य बीमा योजना में सरकार ने 1715 बीमारियों को चिन्हित किया गया है, जिसमें 1545 बीमारियों का निजी चिकित्सालयों में एवं 170 बीमारियों का उपचार केवल सरकारी अस्पतालों में उपचार मिलेगा।

Published on: