जयपुर। भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले नेता अमीन पठान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब कोटा में आमीन पठान के फार्म हाउस पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग व पुलिस की टीम ने अनंतपुरा इलाके में वन भूमि पर बनाए गए अमीन पठान के फार्म हाउस […]
जयपुर। भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले नेता अमीन पठान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब कोटा में आमीन पठान के फार्म हाउस पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग व पुलिस की टीम ने अनंतपुरा इलाके में वन भूमि पर बनाए गए अमीन पठान के फार्म हाउस को तोड़ा है। अल सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पठान का ये फार्म हाउस करीब 15 बीघा जमीन पर बताया। जिसे पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। कार्रवाई सुबह 6 बजे हुई जो साढ़े 8 बजे तक जारी रही।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अमीन पठान ने वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करके कुछ इमारतें बना रखी थी। इस सम्बंध में अतिक्रमण कर्ता को फरवरी व मार्च के महीने में नोटिस दिया था। अतिक्रमण कर्ता ने इमारतें खाली भी कर दी थी। आज सुबह पुलिस इमदाद के साथ कार्रवाई की है। मौके पर कुछ लोग थे। जिन्हें दूसरे जगह शिफ्ट किया है। इमारत में कुछ सामान रखे हुए थे जिन्हें बाहर निकाला गया। वन विभाग की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को तोड़ा है।अतिक्रमण तोड़ने के दौरान किसी भी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। पुलिस की टीम में एएसपी, डीएसपी, सीआई समेत 150 जवान मौजूद रहे। जबकी फारेस्ट से कोटा, मुकंदरा, वाइल्ड लाइफ से 150 लोगों का जाब्ता मौजूद रहा।
पहले अमीन पठान को जाना पड़ा था जेल..
इससे पहले वन विभाग की टीम मार्च के महीने में कांग्रेस महासचिव व आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। जिसका अमीन पठान ने विरोध जताया था। वह विभाग की टीम ने अमीन पठान के खिलाफ अनंतपुरा थाने में राजकार्य में बाधा, वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने 17 मार्च को अमीन पठान को गिरफ्तार किया था। अमीन पठान 16 दिन तक जेल में बंद रहे थे। हाईकोर्ट से अमीन पठान की जमानत हुई थी। इस बीच 23 मार्च को अमीन पठान व उनके परिवार के खिलाफ डराने, बंधक बनाने का एक और मामला अनंतपुरा थाने में दर्ज हुआ था। पीड़ित ने अमीन पठान,उनकी पत्नी रजिया पठान , भांजे कालू खान के खिलाफ डराने, धमकाने बंधक बनाने की और झूठी एफआईआर दर्ज करवाने के लिए दबाव बनाने की धाराओं में मामला दर्ज करवाया था।