जयपुर

Bisalpur Dam: राजस्थान में भारी बारिश के बीच बीसलपुर बांध को लेकर बड़ा अपडेट, आज रात तक बन जाएगा ये रिकॉर्ड

Bisalpur Dam Water Level Today: राजस्थान में भारी बारिश के बीच बीसलपुर बांध को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि आज रात तक बांध नया रिकॉर्ड बना सकता है।
2 min read
Aug 26, 2024
bisalpur dam water level today

जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश के बीच जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध (Bisalpur dam) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भीलवाड़ा व चितौड़गढ़ जिले में हुई भारी बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई। पिछले 24 घंटे में बांध में 24 सेंटीमीटर पानी आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी रफ्तार से पानी आता रहा तो आज रात तक बांध का जल स्तर पिछले साल से आगे निकल जाएगा। बता दें कि पिछले साल बांध का अधिकतम जलस्तर 314.01 आरएल मीटर रहा था।

बांध नियंत्रण कक्ष के अनुसार टोंक जिले के देवली उपखंड क्षेत्र में स्थि​त बीसलपुर बांध का जल स्तर आज सुबह 8 बजे 313.75 आर एल मीटर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में बांध में 24 सेंटीमीटर से ज्यादा पानी की आवक हुई है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में बांध छलकने से मात्र 1.75 आरएल मीटर दूर है। अच्छी बात ये है कि त्रिवेणी नदी का गेज भी 4.5 मीटर बना हुआ है। ऐसे में इसी महीने के अंत तक बांध नया रिकॉर्ड भी बना सकता है।

12 दिन में इस रफ्तार से भरा Bisalpur Dam

15 अगस्त: 312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: 312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: 313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: 313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: 313.28 आरएल मीटर
20 अगस्त: 313.34 आरएल मीटर
21 अगस्त: 313.37 आरएल मीटर
22 अगस्त: 313.39 आरएल मीटर
23 अगस्त: 313.44 आरएल मीटर
24 अगस्त: 313.47 आरएल मीटर
25 अगस्त: 313.51 आरएल मीटर
26 अगस्त सुबह 8 बजे तक: 313.75 आरएल मीटर

बीसलपुर बांध (Bisalpur Dam) 7वीं बार छलकने को तैयार

जिस रफ्तार से बीलसपुर बांध में पानी आ रहा है, उससे माना जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक बीसलपुर बांध 7वीं बार छलक सकता है। बता दें कि बीसलपुर बांध 20 साल में अब तक 6 बार छलका है। बांध में पहली बार साल 2004 में पानी रोका गया था और पहली बार में ही यह छलक गया था। इसके बाद बांध साल 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में छलका था। बांध में अभी भी लगातार पानी की आवक जारी है। ऐसे में बांध इसी महीने में नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Also Read
View All
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ 309 BAP कार्यकर्ता पार्टी में आज होंगे शामिल

Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत