बीकानेर शहर में गुरुवार को व्यापारी पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आक्रोशित व्यापारियों ने रास्ता जाम कर, टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दे...व्यापारी सीताराम खत्री की बीकानेर में पूगल रोड बस स्टैंड पर खल-चूरी की दुकान है। सीताराम मंगलवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी रांकावत भवन के पास बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक सवार बदमाशों ने सीताराम के सिर पर लाठी से वार किया। जिससे सीताराम घायल होकर गिर गया। फिर बदमाश सीताराम से पौने पांच लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। थोड़ा आगे जाकर एक संकरी गली में लुटेरे बाइक छोड़ फरार हो गए।
बता दे..व्यापारी से लूट के मामले में गुरुवार को सभी व्यापारी एकत्रित हो गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पूगल रोड पर जाम लगा दिया। यातायात को रोक लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यपारियों का कहना था कि शहर में लूटपाट, छीना-झपटी और चोरी की वारदाते लगातार खुलेआम हो रही हैं। पुलिस इन मामलों में कुछ भी नहीं कर पाई है। इससे बदमाशों एवं लुटेरों का हौसला बढ़ रहा है। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया गया।