जयपुर

Bisalpur Dam: बड़ी खुशखबरी! लबालब होने से 24 महीने तक पेयजल की टेंशन खत्म, ये नए प्रोजेक्ट हो सकेंगे पूरे

Rajasthan News: बीसलपुर बांध के लबालब भरने के बाद अब आगामी दो साल तक शहर की पेयजल जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 7:29 AM IST
Feature image

जयपुर। शहरवासियों की शुक्रवार सुबह आंख खुली तो उनके लिए बीसलपुर बांध से शुभ समाचार मिला। बांध के लबालब भरने के बाद अब आगामी दो साल तक शहर की पेयजल जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। इसके साथ ही दीपावली से पहले बीसलपुर-जगतपुरा फेज-2, डिग्गी रोड-टोंक रोड पेयजल प्रोजेक्ट की 8 टंकियों से पानी की सप्लाई शुरू होगी। पृथ्वीराज नगर फेज-प्रथम की ढाई लाख की आबादी को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

वहीं, बांध भरते ही बीसलपुर प्रोजेक्ट के इंजीनियर सक्रिय होकर पृथ्वीराज नगर फेज-2 में आगामी गर्मियों में पानी सप्लाई शुरू करने की योजना में जुट गए हैं। बीसलपुर सिस्टम से अभी 51 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई हो रहा है। अब शहर की बढ़ती पेयजल जरूरतों के लिए प्रतिदिन 55 करोड़ लीटर करने की बात जलदाय इंजीनियरों ने कही है।

मई-जून में मचा था पानी के लिए हाहाकार

मई-जून की भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत के बाद हाहाकार मचा और धरने-प्रदर्शन हुए। बीसलपुर सिस्टम से पानी भी बढ़ाया लेकिन बारिश में देरी के कारण बांध में पानी कम हुआ तो कटौती शुरू हो गई। बांध में पानी की आवक हुई तो धीरे-धीरे कटौती को बंद कर दिया गया। अब बांध लबालब भर गया है और शहर में पानी की किल्लत नहीं होगी और अंतिम छोर की हजारों कॉलोनियों में पर्याप्त प्रेशर से पानी मिलेगा।

इस तरह खुशियां हुई लबालब

-बीसलपुर-जगतपुरा फेज-2-आबादी लाभान्वित-60 हजार
-दीपावली से शुरू होगी 7 टंकियों से पानी की सप्लाई
-पृथ्वीराज नगर-2 लाख की आबादी को पर्याप्त पानी- आबादी लाभान्वित 2.5 लाख
-डिग्गी रोड-टोंक रोड पेयजल प्रोजेक्ट की सभी 8 टंकियों से पानी की सप्लाई- आबादी लाभान्वित-60 हजार
-भूजल विभाग पंप हाउस से दिल्ली रोड, आमेर को पर्याप्त सप्लाई-आबादी लाभान्वित 1 लाख से ज्यादा

Updated on:
7 Sep 2024, 7:29 AM IST
Published on: