जयपुर

नहीं रहीं स्व. डॉ दिगंबर सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह, अंत्येष्टि में शामिल हुए कई भाजपा नेता

पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ दिगंबर सिंह की धर्मपत्नी का निधन, पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं आशा सिंह, भरतपुर के सेवर में हुआ अंतिम संस्कार, शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता, पुत्र डॉ शैलेश सिंह हैं भरतपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, आशा सिंह के निधन पर वसुंधरा-पूनिया सहित कई भाजपा नेताओं ने जताया शोक
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2021, 2:46 PM IST
BJP leader late Digamber Singh wife Asha Singh died in Bharatpur

जयपुर।

पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ दिगंबर सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह का सोमवार देर रात निधन हो गया। आशा सिंह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दिवंगत डॉ दिगंबर सिंह के पुत्र डॉ शैलेश दिगंबर सिंह ने मां आशा सिंह के निधन के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिये सार्वजनिक जानकारी दी।


भरतपुर के सेवर स्थित दिगंबर सिंह नर्सिंग कॉलेज में हुए अंतिम संस्कार के दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे। स्वर्गीय डॉ दिगंबर सिंह के ख़ास मित्र रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के अलावा गहलोत सरकार में राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग, राज्य मंत्री भजनलाल जाटव, विधायक जोगिन्दर अवाना, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा सहित विभिन्न राजनितिक दलों के नेता-पदाधिकारी शामिल रहे।

इधर, आशा सिंह के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये दुःख जताया है। गौरतलब है कि स्वर्गीय डॉ दिगंबर सिंह और स्वर्गीय आशा सिंह के पुत्र डॉ शैलेश दिगंबर सिंह भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष भी हैं।

Published on: