जयपुर

Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- मोदी सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे कुछ लोग

Rajasthan News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हाल ही में हुए हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 6:05 PM IST
Bjp Rajasthan President

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हाल ही में हुए हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मोदी सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है।

राठौड़ ने सोमवार को अपने बयान में बताया कि पिछले सप्ताह पाली जिले के सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ असामाजिक तत्वों ने अहमदाबाद से आने वाली वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की थी। इन तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के कंकरीट ब्लॉक रख दिए, जिससे ट्रेन का इंजन टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और राठौड़ ने जोधपुर और अजमेर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर इस घटना की जांच करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

राठौड़ ने सजग रेल कर्मियों की तारीफ करते हुए उनकी सतर्कता को सराहा, जिससे यह बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने रेलवे विभाग से इन कर्मचारियों को सम्मानित करने की सिफारिश भी की है। इसके अलावा, उन्होंने ट्रैक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कर्मियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

Updated on:
26 Aug 2024, 6:05 PM IST
Published on: