
Rajasthan Panch Chunav 2026(AI Image-Grok)
Rajasthan panch Ki Yogyata: राजस्थान में एक बार फिर पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जल्द ही अगले कुछ महीनों में राज्य में पंचायत चुनाव करवाए जा सकते हैं। राज्य में पंचायती और जिला परिषदों के चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने की योजना है। उससे पहले परिसीमन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि नई सीमाओं के अनुसार चुनाव कराए जा सकें। खबरों की माने तो पंच और सरपंच पदों के चुनाव 20 मार्च 2026 तक कराए जा सकते हैं। इसके बाद पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव अप्रैल महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में पंच का चुनाव लड़ने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। आइये जानते हैं।
पंच पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। यानी 21 साल पूरे किए बिना कोई भी व्यक्ति चुनाव मैदान में नहीं उतर सकता। शैक्षिक योग्यता को लेकर पहले सख्ती थी, लेकिन पिछली सरकार ने इसमें ढील दी थी। फिलहाल चुनाव लड़ने के लिए किसी विशेष कक्षा पास होने की अनिवार्यता लागू नहीं है। जो चुनाव लड़ना चाहता हैं उसका उस पंचायत के वोटर लिस्ट में नाम होना जरुरी है, जहां से वो चुनाव लड़ने जा रहा है।
दो संतान नियम को लेकर भी लंबे समय से चर्चा चल रही है। अभी तक स्थिति यही है कि जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं, वे चुनाव नहीं लड़ सकते। सरकार की ओर से इस प्रावधान में बदलाव पर विचार-विमर्श जरूर हुआ है, लेकिन अभी तक कोई नया कानून लागू नहीं किया गया है। एक और अहम शर्त है घर में शौचालय होना। यदि उम्मीदवार के घर में शौचालय नहीं है या परिवार के सदस्य खुले में शौच जाते हैं, तो यह चुनाव लड़ने में बाधा बन सकता है।
Published on:
09 Feb 2026 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
