26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Sarpanch Chunav 2026: राजस्थान में सरपंच बनने के लिए क्या है योग्यता?

Rajasthan Sarpanch Chunav 2026

Rajasthan Sarpanch Chunav 2026( AI Image-ChatGpt)

Rajasthan Sarpanch Ki Yogyata: राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। राज्य में पंचायती और जिला परिषदों के चुनाव होने हैं। चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराए जाने हैं। चुनाव से पहले आवश्यक परिसीमन प्रक्रिया को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था। जानकारी के मुताबिक पंच और सरपंच पदों के चुनाव 20 मार्च 2026 तक संपन्न कराए जा सकते हैं। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में सरपंच बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? आइये जानते हैं।

Rajasthan Sarpanch Ki Yogyata: सरपंच बनने की योग्यता क्या है?

सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। (Rajasthan Sarpanch Ki Yogyata) जिसमें उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही वह उसी ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी भी होना चाहिए, जहां से चुनाव लड़ रहा है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसके लिए कोई तय मापदंड नहीं हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। हालांकि इस बात की चर्चा है कि शैक्षणिक योग्यता तय होने चाहिए, लेकिन अभी तक कोई नियम तय नहीं हुए हैं।

Salary Of Sarpanch In Rajasthan: कितनी होती है सरपंच की सैलरी?

राजस्थान सरकार ने सरपंच के मानदेय में बीते वर्षों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल 2025 से सरपंच को हर महीने 6,072 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इससे पहले यह राशि 4,800 रुपये थी। (rajasthan mein sarpanch ki salary)अप्रैल 2024 में मानदेय में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद यह 5,520 रुपये हो गया। इसके बाद फरवरी 2025 में 10 प्रतिशत और इजाफा किया गया, जिससे वर्तमान मानदेय तय हुआ।