जयपुर

ब्रह्माकुमारी प्रमुख रसजयोगिनी दादी रतनमोहिनी नहीं रहीं, राजस्थान के आबू रोड के शांतिवन में आज पार्थिव शरीर का कर सकेंगे दर्शन

Brahma Kumaris Chief Dadi Ratan Mohini Dies : ब्रह्माकुमारी प्रमुख रसजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। वह 101 साल की थी।
2 min read
Brahma Kumaris Chief Rajyogini Dadi Ratan Mohini Passed Away Rajasthan Abu Road Shantivan Mortal Remains can be Seen Today
ब्रह्माकुमारी प्रमुख रसजयोगिनी दादी रतन मोहिनी

Brahma Kumaris Chief Dadi Ratan Mohini Dies: दुखद खबर। ब्रह्माकुमारी की प्रमुख रसजयोगिनी दादी रतनमोहिनी सोमवार देर रात उनका निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल सोमवार देर देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। दादी रतनमोहिनी 101 वर्ष की थी।

शांतिवन में कर सकेंगे पार्थिव शरीर का दर्शन

रसजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह राजस्थान के आबू रोड में स्थित ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में रखा जाएगा। जहां पर उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। ब्रह्माकुमारीज के आधिकारिक फेसुबक अकाउंट से जारी एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की गई है।

फेसबुक पर लिखा…सूक्ष्म लोक में प्रवेश किया

फेसबुक पर लिखा है- हमारी परम आदरणीय, ममतामयी मां समान राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने अथक आध्यात्मिक सेवा के जीवन के बाद 101 वर्ष की आयु में धीरे-धीरे सूक्ष्म लोक में प्रवेश किया है। उनकी दिव्य उपस्थिति और शुद्ध कंपन आध्यात्मिक पथ को रोशन करते रहेंगे और लाखों लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रेम, सादगी और उच्च दृष्टि की उनकी विरासत हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगी। दादी जी 2021 से ब्रह्माकुमारीज की प्रशासनिक प्रमुख थीं।

सन 1925 में हुआ था दादी रतन मोहिनी का जन्म

बताया जाता है कि राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी का जन्म 25 मार्च, 1925 को हैदराबाद सिंध में हुआ। वे 11 साल की उम्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के सम्पर्क में आई थी। वर्ष 2021 में राजयोगिनी दादी रतन माेहिनी काे संस्थान के अंतरराष्ट्रीय स्प्रीचुअल आर्गेनाइजेशन की आध्यात्मिक मुखिया बनाया गया है। इसके बाद वे विश्व के 5500 से ज्यादा सेवा केंद्रों व सभी शहराें से लेकर गांवाें व ढाणियाें में संचालित हाेने वाले 30 हजार से अधिक पाठशालाओं की स्प्रीचुअल हैड बनी है।

Published on:
08 Apr 2025 08:37 am