जयपुर

एक्सल टूटने से बस खाई में पलटी, महिला की मौत

Jul 24, 2026
Rajasthan

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले में सवदत्ती मार्ग पर बुधवार को कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खाई में पलट गई। हादसे में मुन्नवल्ली निवासी हुसेनबी केंगानूर (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य 10 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बस दावणगेरे से धारवाड़ और सवदत्ती होते हुए मिरज जा रही थी। काशीनगर के समीप अचानक बस का एक्सल टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सडक़ किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चुलकी निवासी नीलकंठय्या (80) और मदारसाब नदाफ (55) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Updated on:
24 Jul 2026 06:01 am
Published on:
24 Jul 2026 06:01 am