24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

बालघाट. ग्राम उरदैन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीना ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए समय का सदुपयोग करने और पूरी लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। समारोह में ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। रामनिवास मीना ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थी यदि नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या अपनाएं तो जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहता। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को प्राथमिकता देने तथा अपने समय का सदुपयोग करने की बात कही। समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताया गया। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मीना, ग्राम पंचायत उरदैन के सरपंच कैलाश बैरवा, प्रेमसागर, गिर्राज सिंह, समाजसेवी लोकेश मीना, विष्णु रलावता, विद्यालय परिवार, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


उरदैन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते रामनिवास मीना।