जयपुर

जयपुर में कैंसर मरीजों को लेकर आई बड़ी खबर, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी हर तरह की सुविधाएं

HEALTH NEWS IN HINDI : कैंसर के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ( Cancer treatment ) अब एक ही छत के नीचे मरीजों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। ( Cancer Day ) 120 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर स्थित प्रताप नगर में बने राज्य कैंसर संस्थान में ओपीडी और इंडोर शुरू हो चुका है।हालांकि अभी कैंसर संस्थान के उद्घाटन का इंतजार है, लेकिन कैंसर मरीजों को ध्यान में रखते हुए संस्थान को शुरू कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Feb 23, 2020
Cancer treatment Jaipur Health Neuse Cancer Day Cancer

HEALTH NEWS IN HINDI : कैंसर के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ( Cancer treatment ) अब एक ही छत के नीचे मरीजों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। ( Cancer Day ) 120 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर स्थित प्रताप नगर में बने राज्य कैंसर संस्थान में ओपीडी और इंडोर शुरू हो चुका है।हालांकि अभी कैंसर संस्थान के उद्घाटन का इंतजार है, लेकिन कैंसर मरीजों को ध्यान में रखते हुए संस्थान को शुरू कर दिया गया है।

संस्थान में आउटडोर में रोजाना 70-80 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और 30- 40 भर्ती मरीजों की कीमोथैरेपी की जा रही है। संस्थान के शुरू होने से सीतापुरा, प्रतापनगर, सांगानेर, शिवदासपुरा से आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिली है। अब उन मरीजों को एसएमएस अस्पताल का लंबा च€क्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। शुरुआत में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोथैरेपी ऑन्कोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू की गई है। संस्थान के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी शुरू की गई है। मेमोग्राफी, सोनोग्राफी और डिजिटल ए€स-रे की मशीन आ चुकी है। मॉलि€यूलर
ऑन्कोलॉजी, रेडियोथैरेपी की मशीनें जल्द ही आने वाली हैं। इसके लिए टेंडर हो चुका है। कैंसर की फ्री दवाइयां शुरू हो चुकी हैं।

Updated on:
23 Feb 2020 08:28 am
Published on:
23 Feb 2020 08:28 am