जयपुर

राज्यसभा चुनावः कांग्रेस राजस्थान में इस बार भी केंद्रीय नेता को दे सकती है मौका

- प्रदेश की तीन सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान, संख्याबल के लिहाज से एक सीट पर कांग्रेस मजबूत
less than 1 minute read
Feb 04, 2024
88888.jpg

जयपुर। प्रदेश में रिक्त हो रही राज्यसभा की 3 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। संख्याबल के लिहाज से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। जो तीन सीटें रिक्त हो रही हैं उनमें एक सीट पर कांग्रेस और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश से राज्यसभा सांसद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मोदी सरकार में मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 3 अप्रेल 2024 को खत्म हो रहा है। वहीं, किरोड़ी लाल मीना विधायक चुने जाने के बाद स्तीफा दे चुके हैं।

इधर, राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं ने दावेदारी करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि इस बार भी स्थानीय के बजाय केन्द्रीय नेता को ही कांग्रेस मौका दे सकती है। कुछ नेता इसके लिए आलाकमान से लॉबिंग भी जुटना बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी का एक धड़ा लोकसभा चुनाव में परंपरागत वोट बैंक साधने के लिए स्थानीय नेता को ही राज्यसभा भेजे जाने के पक्ष में है। लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

इन नेताओं के नाम प्रमुखता से दौड़ में
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान से राज्यसभा भेजे जाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन, मीडिया संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर तारिक अनवर के अलावा अन्य नाम चर्चा में हैं। माकन पिछली बार हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते चुनाव हार गए थे। राजस्थान से अभी राज्यसभा में कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवाड़ी और नीरज डांगी हैं। इनमें केवल डांगी राजस्थान से हैं।

वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Nyay Yatra: मश्किल में फंस सकते हैं Rahul Gandhi, दिया ऐसा बयान | Jharkhand | Pm Modi

Published on:
04 Feb 2024 09:03 pm