जयपुर

‘दिवाली के रंग अभियान’ में बच्चों ने दीयों में भरे रंग

क्रीआर फाउंडेशन (Creare Foundation) की ओर से दिवाली पर मिट्टी के दीयों को कलरफुल करने सहित खुशियों भरा त्योहार मनाने के लिए बच्चों में क्रिएटिविटी के लिए दीयों में रंग भरवाए गए व उन्हें डेकोरेट कर त्योहार मनाने का उददेश्य बताया।
less than 1 minute read
Oct 22, 2022
'दिवाली के रंग अभियान' में बच्चों ने दीयों में भरे रंग
'दिवाली के रंग अभियान' में बच्चों ने दीयों में भरे रंग

जयपुर. दीपावली खुशियों भरा त्योहार (Diwali festival) है, इस त्योहार पर बच्चों को जोड़ने सहित उन्हें अपने कल्चर से जोड़ने के लिए क्रीआर फाउंडेशन (Creare Foundation) की ओर से प्रयास किया गया। क्रीआर फाउंडेशन की ओर से दिवाली पर मिट्टी के दीयों को कलरफुल करने सहित खुशियों भरा त्योहार मनाने के लिए बच्चों में क्रिएटिविटी के लिए दीयों में रंग भरवाए गए व उन्हें डेकोरेट कर त्योहार मनाने का उददेश्य बताया।

फाउंडेशन (Creare Foundation) की ओर से मिट्टी के दीयों को दिवाली पर डेकोरेट कर जलाने के लिए कुम्हार की मेहनत, रंगों की दुनिया और जगमग करती दिवाली का महत्व गली-गली जाकर बच्चों को सिखाया गया। फाउंडेशन टीम (Creare Foundation team) ने बच्चों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए संकल्प भी दिलाया। 'दिवाली के रंग अभियान' में शहर के लगभग पांच सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर टीम के कई मैंबर्स ने सहयोग किया। बच्चों ने दीयों में रंग भरे तो उनकी खुशी अलग ही दिखाई दी।

Updated on:
22 Oct 2022 12:10 am
Published on:
22 Oct 2022 12:10 am