जयपुर

जयपुर में पर्यावरण जागरूकता के लिए दौड़ा शहर

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को जयपुर में 'ग्रीन हार्टफुलनेस रन' का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Nov 16, 2025

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को जयपुर में 'ग्रीन हार्टफुलनेस रन' का आयोजन किया गया। चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता फैलना था।

कॉर्डिनेटर तरुण तोषनीवाल ने बताया कि दौड़ की तीनों श्रेणियां - 1 किमी ,2.5 किमी और 5 किमी में आयोजित किया गया, जिसमें 5 साल के बच्चों से लेकर 85 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आईजी पुलिस विष्णु कांत, न्यूरो सर्जन डॉ. देवेंद्र पुरोहित, आरएसएस के महानगर प्रमुख दुर्गेश खंडेलवाल और सौरभ तांबी शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि यह दौड़ केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक चेतना बढ़ाने का माध्यम भी है।

Published on:
16 Nov 2025 04:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर