जयपुर

अपराध, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री निवास घेर सकती है – पूनियां

कांग्रेस के राजभवन घेराव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राज्यपाल के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश में 70 सालों से लूट-झूठ का खेल करने वाली कांग्रेस किसी बेबुनियाद मुद्दे पर जब इस तरीके के बात करती है तो उसके पीछे कोई ना कोई गुमराह करने वाली साजिश नजर आती है।

less than 1 minute read
Jul 22, 2021
अपराध, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर राजस्थान की जनता मुख्यमंत्री निवास घेर सकती है - पूनियां

जयपुर।

कांग्रेस के राजभवन घेराव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राज्यपाल के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश में 70 सालों से लूट-झूठ का खेल करने वाली कांग्रेस किसी बेबुनियाद मुद्दे पर जब इस तरीके के बात करती है तो उसके पीछे कोई ना कोई गुमराह करने वाली साजिश नजर आती है। राजस्थान में बहुत सारे मुद्दे व मसले हैं जिन पर राजस्थान की जनता कभी भी मुख्यमंत्री निवास घेर सकती है। अपराध, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी ऐसे तमाम मुद्दे हैं जिन पर राजस्थान की जनता सिर्फ कोरोना के कारण संयमित बैठी है, वरना कभी भी सड़कों पर आ सकती है।

घोघरा की भाषा कांग्रेस की परंपरागत शैली

पूनियां ने कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा ने जो अमर्यादित भाषा इस्तेमाल की है, यह कांग्रेस की परंपरागत भाषा है। ये अपने आपको संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर मानते हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राज्यपाल के खिलाफ जो टिप्पणी की है, वह बेहद निंदनीय, अमर्यादित व अलोकतांत्रिक है। इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी जब देश के नक्शे से सिमटनी शुरू हुई, इनके सभी बयानों को जोड़कर देखेंगे तो यह कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता से सीधे-सीधे जुड़ा हुआ है।

Published on:
22 Jul 2021 08:39 pm
Also Read
View All