जयपुर

राजस्थान : बढ़ते बिजली संकट के बीच अब CM Ashok Gehlot ने कह डाली ये बड़ी बात

बिजली संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील, प्रदेश की जनता से की बिजली के सीमित इस्तेमाल की अपील, गहलोत ने ट्वीट कर कहा- 'बिजली संकट से जूझ रहा पूरा देश', मौसम तंत्र के परिवर्तन से बिजली मांग में हुआ इज़ाफ़ा', 'मांग और आपूर्ति में बढ़ रहा अंतर'  
less than 1 minute read
Oct 14, 2021
CM Ashok Gehlot appeals to save electricity amidst power shortage

जयपुर।

प्रदेश भर में बढ़ते बिजली संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की जनता से बिजली बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिक बिजली का सीमित और विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें। जो बिजली उपकरण काम नहीं आ रहे हैं, उन्हें बंद रखें और बिजली बचाएं।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर संपर्क में है, ताकि बिजली उत्पादन सुचारू रूप से चल सके और लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके।

'मौसम तंत्र के परिवर्तन से बिजली मांग बढ़ी'
मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट प्रतिक्रिया में बिजली संकट की मौजूदा स्थिति के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, पूरा देश इस समय भयंकर बिजली संकट से जूझ रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। गहलोत ने कहा कि मौसम तंत्र के परिवर्तन से बिजली की मांग अधिक हो गई है। मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ा है।

प्रतिक्रिया के साथ साझा किया विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बिजली संकट पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ एक सरकारी विज्ञापन भी साझा किया, जिसमें प्रदेश के साथ ही देश और विश्व में गहराते बिजली संकट की स्थितियों को बताया गया है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से इस बिजली संकट से उबरने के लिए क्या प्रयास किये जा रहे हैं इस बारे में भी इस विज्ञापन में ज़िक्र किया गया है।

Published on:
14 Oct 2021 10:17 am