जयपुर

CM गहलोत का पीएम मोदी पर पलटवार, रोकी गई योजनाओं को गिनाया

CM गहलाेत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जब मैं 2008 से 2013 के बीच मुख्यमंत्री था तो मेरी सरकार की चलाई कई योजनाओं और परियोजनाओं को 2013 के बाद भाजपा सरकार ने रोक दिया था।
less than 1 minute read
Oct 03, 2023
ashok_gehlot_1_1.jpg
CM Gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की योजनाओं को लेकर एक बार फिर से पीएम नरेन्द मोदी पर पलटवार किया है। गहलाेत ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि जब मैं 2008 से 2013 के बीच मुख्यमंत्री था तो मेरी सरकार की चलाई कई योजनाओं और परियोजनाओं को 2013 के बाद भाजपा सरकार ने रोक दिया था।

गहलाेत ने ऐसी योजनाओं और परियोजनाओं की सूची गिनाई और कहा कि जिनमें मुख्य रूप से पचपदरा रिफाइनरी, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा, दूध पर 2 रुपए लीटर सब्सिडी, जयपुर मेट्रो फेज 2 (अंबाबाड़ी से सीतापुरा), केदारनाथ त्रासदी पीड़ितों को अनुकंपा नियुक्ति और कई मुफ्त दवाई की योजना को रोका गया था।

मोदी गारंटी दें स्कीमों को पूरे देश में लागू करेंगे:
गहलोत ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी इस बात की गारंटी दें कि वे राजस्थान की स्कीमों को पूरे देश में लागू करेंगे। पीएम को पूरे देश में ओपीएस लागू करना चाहिए। यदि जरूरत है तो हम अपने अधिकारियों को भेज देंगे जिससे वे स्कीमें लागू कर सकें। मिशन 2030 को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि 5 अक्टूबर को मिशन 2030 का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसके पक्ष में कई सुझाव आए है तो कुछ खिलाफ में भी आए है।

Published on:
03 Oct 2023 08:11 am
Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड