जयपुर

Rajasthan News : जयपुर में लेट नाइट दो समुदाय भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाज़ी, जानें क्यों हुआ ‘बवाल’?

पथराव के कारण गली-मोहल्लों में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
May 17, 2024

जयपुर के रामगंज इलाके में एक बार फिर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। एक मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद अचानक से इतना ज़्यादा गरमा गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव के कारण गली-मोहल्लों में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।

पत्थरबाज़ी से और बिगड़ा मामला

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश कर टकराव शांत करवाया।

मामूली विवाद ने पकड़ा तूल

एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि रामगंज स्थित दर्जियों के रास्ते में दो दिन पहले गली में खड़े रहने की बात पर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार रात को क्षेत्र में लाइट गई हुई थी तभी एक समुदाय के कुछ लोग गली में खड़े थे। उन्हें दूसरे समुदाय के लोगों ने वहां से जाने को कहा। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई।

पुलिस का बल प्रयोग, 7 हिरासत में

रात करीब 10:00 बजे स्थिति तब ज़्यादा बिगड़ गई जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा।

एडीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मौके से 7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है, ताकि शांति बनी रह सके।

Published on:
17 May 2024 10:18 am
Also Read
View All

अगली खबर