जयपुर

कांग्रेस में शामिल होने के बाद BJP पर जमकर बरसे तिवाड़ी..घोषणाओं को बताया ‘जुमला’, PM पर साधा निशाना

कांग्रेस में शामिल होने के बाद BJP पर जमकर बरसे तिवाड़ी..घोषणाओं को बताया 'जुमला', PM पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2019, 1:14 PM IST
Feature image

जयपुर।

चुनाव लोकसभा ( lok sabha chunav 2019 ) का हो या विधानसभा का राजनीति में सियासी उबाल रहता ही है। नेताओं के बयानबाजियों का दौर भी जमकर शुरू हो जाता है। भाजपा छोड़ अपनी नई पार्टी बनाने और फिर कांग्रेस में शामिल होने वाले राजस्थान की सियासत के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ( ghanshyam tiwari ) बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने बीजेपी के घोषणा पत्र ( BJP Manifesto 2019 ) को जुमला बताया और कई तंज कसे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार घनश्याम तिवाड़ी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस के घोषणा पत्र ( Congress manifesto 2019 ) का बखान भी किया। तिवाड़ी ने राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) की न्याय योजना ( Congress Nyay Scheme ) को देश के अर्थव्यवस्था में सुधार का बेहतर कदम बताया। इस दौरान उन्होंने जापान की अर्थव्यवस्था का भी उदाहरण दिया।

तिवाड़ी ने कहा कांग्रेस की न्याय व्यवस्था से देश में रुपए का संचालन होगा और अर्थव्यवस्था सुधरेगी। साथ ही गरीबी दूर होगी और व्यापार बढ़ेगा। इससे छोटे वर्ग को भी फायदा मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि मैं प्रश्न पूछता हूं कि 60 हजार करोड़ रुपए वर्तमान सरकार हर साल कॉर्पोरेट जगत (कुछ लोगों) को अनुदान देती है। ये मैं नहीं कहा रहा, यह प्रधानमंत्री का स्टेटमेंट है। ऐसे में हर साल 72 हजार रुपए 20 करोड़ लोगों को देना न्याय है।

तिवाड़ी ने कहा कि हमने इस योजना को लागू करने से पहले ही हमने अर्थशास्त्रियों से विचार-विमर्श किया है ऐसे में योजना लागू होने इसका भारत की अर्थ व्यवस्था पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में काम करेगी। कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि हम किसानों का अलग बजट पेश करेंगे। साथ ही किसान आयोग बनाएंगे जो किसान को कर्जमाफी से किसान को कर्ज मुक्ति की ओर लेकर जाएगा।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र सिर्फ जुमला है। तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जारी किया है कि 25 लाख करोड़ रुपए किसानों और 16 करोड़ रुपए व्यापार पर निवेश किया जाएगा। लेकिन 16 करोड़ रुपए भारत की GDP का 50 प्रतिशत है कहा से लाएंगे। बीजेपी ने सिर्फ हवाई घोषणा की है।

वहीं, उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि हम स्वतन्त्रता के पक्ष में है भाजपा भय का वातावरण बना रही है। हम सद्भाव के पक्ष में है भाजपा घृणा पैदा कर रही है। हम चाहते हैं समावेश वो चाहते हैं बहिष्कार। हम चुनते हैं भाई-चारा वे चुनते हैं भेदभाव। हम सबका विकास चुनते हैं जबकि बीजेपी चंद लोगों का करती है। हम देते हैं परिणाम वो जुमला करते हैं। हम करते हैं न्याय वो करते हैं अन्याय।

Published on: