जयपुर

विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां : कांग्रेस इस विशेष पद के लिए कर रही हैं साक्षात्कार, दो दिन चलेगी चयन प्रक्रिया

पहले साक्षात्कार के बाद चिन्हित किए करीब 100 लोगों को फिर परखा जाएगा
2 min read
jaipur
विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां : कांग्रेस इस विशेष पद के लिए कर रही हैं साक्षात्कार, दो दिन चलेगी चयन प्रक्रिया

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में सत्तापक्ष को टक्कर देने को लेकर कांग्रेस पार्टी जिले, संभाग से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रवक्ताओं की मजबूत टीम तैनात करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार से दो दिन साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए प्रदेशभर से अच्छे बोलने वाले करीब 100 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

प्रदेश में प्रवक्ताओं की टीम मजबूत करने को लेकर जनवरी में प्रयास शुरू हुए थे। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जिलों से प्रवक्ताओं के चयन को लेकर नाम मांगे गए थे। इसमें करीब 550 नाम मिले थे। इनके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कम्यूनिकेशन सेंटर के प्रभारी सचिव प्रणव झा व एआईसीसी की आईटी सेल के रोहन गुप्ता ने साक्षात्कार लिए थे। इनमें से करीब 100 लोगों को चिन्हित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहले साक्षात्कार के बाद चयनित किए गए लोगों को साक्ष्तार मंगलवार से लिए जाएंगे। इसके लिए एआईसीसी के कम्यूनिकेशन सेंटर की कन्वीनर प्रियंका चतुर्वेदी व आईटी सेंटर के रोहन गुप्ता जयपुर आ रहे हैं। साक्षात्कार में चयनित लोगों को जिला, संभाग व प्रदेश स्तर पर नियुक्त किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने बताया कि पहले साक्षात्कार के बाद से ही लोगों के चयनित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इनके अब पुन: साक्षात्कार लिए जा रहे हैं।

सामाचार माध्यमों से आक्रामक हमले...
राज्य व केन्द्र के सत्ताधारी दल भाजपा पर प्रिन्ट, सोशल व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के जरिए आक्रामक हमले करने को लेकर चयनित प्रवक्ताओं को जिले, संभाग व प्रदेश की कमान सौंपने से पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें बताया जाएगा कि समाचार चैनलों पर किसी भी मुद्दे पर पार्टी की तय गाइडलाइन के मुताबिक कैसे अपनी बात रखनी है। इसके लिए विषय की किस प्रकार तैयारी की जाएगी। मीडिया से संबंधों कैसे होने चाहिए। इन सभी को लेकर जल्द ट्रेनिंग भी होगी।

Published on:
16 Jul 2018 10:03 pm
Also Read
View All