जयपुर

रामगंज बन रहा भीलवाड़ा ! कोरोना पॉजिटिव मरीज ने 11 अन्य लोगों को किया संक्रमित

COVID-19 जयपुर-भीलवाड़ा की तरह अब रामगंज में भी लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे है । ( Ramganj Corona Positive ) रामगंज में मिले पहले पॉजिटिव केस के संपर्क में आने के बाद उसका दोस्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया । इसके बाद उसके पूरे परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है । ( Corona virus ) रामगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से अब-तक 11 अन्य लोग संक्रमित हो चुके है ।ये सब लोग इसके परिवार के सदस्य है।
2 min read
Mar 31, 2020
First case of corona virus in Ujjain, report positive
Ujjain News: मरीज का इलाज वर्तमान में इंदौर एमवाय अस्पताल में चल रहा है और वह फिलहाल ठीक है।

COVID-19 जयपुर-भीलवाड़ा की तरह अब रामगंज में भी लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे है । ( Ramganj Corona Positive ) रामगंज में मिले पहले पॉजिटिव केस के संपर्क में आने के बाद उसका दोस्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया । इसके बाद उसके पूरे परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है । ( Corona virus ) रामगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से अब-तक 11 अन्य लोग संक्रमित हो चुके है ।ये सब लोग इसके परिवार के सदस्य है। रामगंज में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो चुकी है। बता दें भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने कई अन्य लोगों को संक्रमित कर दिया था। इसी तरह अब रामगंज में भी पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। अगर आने वाले दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती है तो बेहद चिंताजनक स्थिति पदा हो सकती है ।

प्रदेश में सोमवार को बीस मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। प्रदेश में यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि राजधानी जयपुर में दस नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है और सभी रामगंज इलाके के हैं व एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा इरान से भारत आए लोगों में से सात व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। अलवर, जोधपुर व भीलवाड़ा से भी एक—एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। अलवर जिले का यह पहला कोरोना पॉजिटिव रोगी है। इसी के साथ राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 79 हो गई है।

4924 लोगों की हुई कोरोना की जांच
प्रदेश में अब-तक 4924 लोगों को सैंपल लिए जा चुके है जिसमे 72 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वही 4408 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 444 लोगों की पैंसल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बता दें 72 पॉजिटिव मरीजों के अलावा 7 ईरान से जोधपुर जैसलमेर लाए गए लोगों में से पॉजिटिव आ चुके है।

Published on:
31 Mar 2020 07:17 am