जयपुर

कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा बैठक, प्रदेशभर में 44 संदिग्ध मरीजों की हुई जांच

Coronavirus In rajasthan : प्रदेश में कोरोना वायरस ( Corona virus ) को लेकर चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह समीक्षा बैठक ली । ( Alert Regarding Corona Virus In rajasthan ) बैठक में उन्होने प्रदेशभर के चिकित्सा अधिकारियों से कोरोना वायरस के बचाव, नियंत्रण, और जांच सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
less than 1 minute read
Feb 06, 2020
Coronavirus In rajasthan sms health news

Coronavirus In rajasthan : प्रदेश में कोरोना वायरस ( Corona virus ) को लेकर चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह समीक्षा बैठक ली । ( Alert Regarding Corona Virus In rajasthan ) बैठक में उन्होने प्रदेशभर के चिकित्सा अधिकारियों से कोरोना वायरस के बचाव, नियंत्रण, और जांच सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया प्रदेशभर में अब तक कोरोना वायरस के 44 संदिग्ध मरीजों के जांच की जा चुकी है । 44 संदिग्ध मरीजों में से 26 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं बाकि 18 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। उनका कहता था कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का काम लगातार जारी है । 28 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 41 उड़ानों के 5927 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है ।

इधर, स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब जिला प्रशासन नजर रखेगा। यह बात जिला कलक्टर जोगाराम ने बुधवार को जिला कल€ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति तथा कोटपा समिति की बैठक में कही। उन्होंने इस दौरान कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग के लिए भी कहा।

Published on:
06 Feb 2020 07:19 am